29 Mar 2024, 17:47:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के अमित को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 3:57PM | Updated Date: Sep 1 2018 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय मुक्केबाज 22 साल के अमित पंघल ने 18वें एशियाई खेलों में शनिवार को पुरूषों के 49 किग्रा लाइटफ्लाई भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। यह इन खेलों में भारत का 14वां और मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण है। हरियाणा के युवा मुक्केबाज ने ओलंपिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के हसनब्वॉय दुस्मातोव को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी बाउट जीत अपने नाम कर ली। 18वें एशियाई खेलों में यह मुक्केबाजी में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले विकास कृष्णन ने 75 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »