18 Apr 2024, 14:58:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमित पंघल स्वर्णिम पंच से एक कदम दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 10:06PM | Updated Date: Aug 31 2018 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत के अमित पंघल ने रोमांचक मुकाबले में फिलीपीन्स के कार्लो पालाम को शुक्रवार को 3-2 से हराकर 18वें एशियाई खेलों की पुरुष लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश कर लिया। भारत ने इन खेलों में 10 मुक्केबाजों को उतारा था जिनमें से सिर्फ अमित ही फाइनल में पहुंच पाए हैं। सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हरियाणा के 22 वर्षीय अमित ने यह मुकाबला जजों के 3-2 के फैसले से जीता। तीन जजों ने अमित के पक्ष में 29-28, 30-27, 29-28 से निर्णय दिया जबकि कार्लो के पक्ष में दो जजों ने 29-28, 29-28 से निर्णय दिए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »