29 Mar 2024, 17:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन अनफिट करार, सेमीफाइनल से हटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 2:01PM | Updated Date: Aug 31 2018 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन को आंख पर चोट के कारण 18वें एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में अनफिट करार दे दिया गया जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को निर्धारित अपने 75 किग्रा पुरूष सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ गया।
विकास को मुक्केबाजी स्पर्धाओं में अपने 75 किग्रा पुरूष भार वर्ग में कजाखिस्तान के अबीखान अमानकुल के खिलाफ सेमीफाइनल बाउट लड़नी थी। लेकिन आंख पर चोट के कारण उन्हें पहले ही बाहर होना पड़ा। 26 वर्षीय मुक्केबाज ने हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने लिये कांस्य पदक पक्का पहले ही कर लिया था। उन्होंने एशियाई खेलों में लगातार तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बनने की उपलब्धि दर्ज करते हुये अपना नाम इतिहास में जरूर दर्ज करवा लिया है।
 
 विकास ने 2010 ग्वांग्झू एशियाई खेलों में पुरूषों के 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक तथा 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में मिडलवेट वर्ग में कांस्य अपने नाम किया है। वह विश्व चैंपियनशिप में भी कांस्य अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय मुक्केबाज को प्री क्वार्टरफाइनल बाउट में आंख के ऊपर कट लग गया था जबकि चीन के तुहेता एरबिएक तंगलाथियन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में उनकी चोट और गंभीर हो गयी थी। हालांकि आंख से खून के बावजूद उन्होंने चीनी मुक्केबाज के खिलाफ बाउट जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और सुनिश्चित किया कि वह लगातार तीसरे एशियाई खेलों से खाली हाथ नहीं जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »