29 Mar 2024, 12:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : भारतीय खिलाड़ी अचंत-मनिका एकल के राउंड-16 में बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 1:02PM | Updated Date: Aug 31 2018 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय खिलाड़ी अचंत शरत कमल तथा मनिका बत्रा 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को टेबल टेनिस की पुरूष और महिला एकल स्पर्धाओं के अपने अपने राउंड-16 मुकाबलों में हारकर बाहर हो गये। इसी के साथ दोनों भारतीय खिलाड़ियों की इन खेलों में चुनौती भी समाप्त हो गई।  
 
पुरूष टीम और मिश्रित युगल में कांस्य पदक दिलाने वाले अनुभवी अचंत को राउंड-16 मुकाबले में चीनी ताइपे के चीयुआन चुआंग से 2-4 से हार झेलनी पड़ी। अचंत ने हालांकि चुआंग के खिलाफ चुनौती रखने का प्रयास किया और दूसरे तथा चौथे गेम को जीता लेकिन निर्णायक पांचवें गेम में 9-11 से हारकर गए। 
 
36 वर्षीय अचंत अंतत: 44 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले को 11-7, 9-11, 12-10, 14-16, 11-9 से गंवा बैठे। अचंत ने मिश्रित युगल में मनिका के साथ कांस्य पदक जीता था और दो कांस्य पदकों के साथ उनकी एशियाई खेलों से विदाई हो गई।
 
महिला एकल के राउंड-16 में मनिका खास चुनौती नहीं रख सकीं और विश्व की पांचवें नंबर की चीनी खिलाड़ी मानियू वांग से उन्हें 1-4 से शिकस्त मिली। वह मैच में केवल चौथा गेम ही 11-6 से जीत सकीं। 23 साल की मनिका वांग के हाथों 2-11, 8-11, 8-11, 11-6, 4-11 से 32 मिनट में पराजित होकर बाहर हो गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »