20 Apr 2024, 11:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : सेमीफाइनल में महिला स्क्वैश टीम, कांस्य पक्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 12:23PM | Updated Date: Aug 31 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्काता। दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा के हारने से भारतीय महिला स्क्वैश टीम को 18वें एशियाई खेलों की स्क्वैश प्रतियोगिता के अपने ग्रुप बी मैच में गुरूवार को हांगकांग से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही कांस्य पदक पक्का कर लिया। भारतीय टीम इस हार के बाद ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही और उसका सेमीफाइनल में पूल ए की शीर्ष टीम मलेशिया के साथ मुकाबला होगा। 
 
दीपिका और जोशना को क्रमश: जोए चान और एनी यू से 1-3 और 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सुनैना कुरूविला ने जी लोक हो को पराजित किया। सुनैना ने एशियाई खेलों में पदार्पण किया और मैच में 0-2 से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए 5-11, 13-15, 11-6, 11-9, 14-12 से जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पिछले इंचियोन एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।
 
भारतीय टीम यदि आज हांगकांग को हरा देती तो उसका सेमीफाइनल में जापान से आसान मुकाबला होता, लेकिन इस हार के बाद अब भारतीय टीम को गत चैंपियन मलेशिया की चुनौती से जूझना होगा। दीपिका और जोशना दोनों ने व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीते थे और अब टीम वर्ग में भी उनके लिए कम से कम कांस्य पक्का हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »