18 Apr 2024, 23:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारीं रजविंदर कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2018 11:31AM | Updated Date: Aug 31 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता रजविंदर कौर को 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की प्लस-78 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जूडो एथलीट रजविंदर को जापान की अकीरा सोने ने 0-10 से मात दी। 
अकीरा ने इप्पोन में ही एक अंक हासिल करते हुए रजविंदर के खिलाफ बढ़त ले ली थी। भारतीय एथलीट को इस दौरान पेनाल्टी भी मिली और इस कारण वह इस मुकाबले में हार गई। रजविंदर ने इस साल आस्ट्रेलिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इसी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »