29 Mar 2024, 16:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : 800 मीटर रेस में भारत को सोना-चांदी, मनजीत, जॉनसन जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 12:11PM | Updated Date: Aug 29 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स का 10वां दिन मंगलवार को भारत के लिए काफी अच्छा रहा। भारतीय धावक मनजीत सिंह ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता, वहीं जिनसन जॉनसन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 28 वर्षीय मनजीत ने 1:46.15 सेंकंड का समय लिया और सोने का तमगा हासिल किया। वहीं भारत के जॉनसन 1:46.35 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 
यह इन एशियन गेम्स भारत का 9वां गोल्ड मेडल है। मिश्रित रिले टीम के रजत पदक के साथ भारत के एशियाई खेलों में 50 पदक पूरे हो गए। भारत के खाते में अब 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। 
 
दसवें दिन आठ पदक, हॉफ सेंचुरी पूरी
भारत ने मंगलवार को कुल आठ पदक जीते। मंजीत और जॉनसन के अलावा भारत को तीरंदाजी में दो सिल्वर मेडल मिले हैं। इसके अलावा पिंकी बलहारा ने कुराश में महिलाओं की 52 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। भारत की ही मालाप्रभा जाधव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इससे पहले सुबह पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »