29 Mar 2024, 12:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्स : तेजिंदर पाल सिंह ने शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 10:46AM | Updated Date: Aug 26 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। 18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों के शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। शनिवार को जकार्ता में उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 20.75 मीटर गोला फेंक भारत के लिए इन एशियाई खेलों का सातवां गोल्ड मेडल जीता। तूर का यह प्रयास एशियन गेम्स में नया रेकॉर्ड है। यह एशियाई खेलों का रिकार्ड भी है। उन्होंने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा। तेजिंदर मैदान में सबसे ताकतवर दावेदार के तौर पर उतरे थे और इन उम्मीदों पर खरे उतरे। मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उनके ही नाम दर्ज था। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.24 मीटर का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। तूर फिलहाल एशिया में पहले नंबर के शॉट पुटर हैं।
 
स्क्वैश में तीन ब्रॉन्ज
इससे पहले सातवें दिन भारत को स्क्वैश में तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने महिलाओं के एकल मुकाबलों में सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं सौरभ घोषाल ने पुरुषों के एकल मुकाबले में कांस्य पदक मिला।  
 
रेस में अनस सेमी फाइनल में
भारत के मोहम्मद अनस याहिया ने पुरुषों की 400 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वे हीट-1 में 45.63 सेकंड का समय निकालकर पहले स्थान पर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »