29 Mar 2024, 12:24:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : नौकायन में भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 10:55AM | Updated Date: Aug 24 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा से पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ। स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह की टीम ने नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया। 
भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने भारत की झोली में पांचवां छठा स्वर्ण पदक है। इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता। इसी स्पर्धा में भारत को शुक्रवार को दो कांस्य पदक भी हासिल हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »