24 Apr 2024, 02:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : विहान शार्दुल ने डबल ट्रैप में भारत को दिलाया रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 3:26PM | Updated Date: Aug 23 2018 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज विहान शार्दुल ने 18वें एशियाई खेलों में गुरूवार को पुरूष डबल ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया। विहान ने फाइनल में कुल 73 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहकर रजत जीता। इस स्पर्धा में कोरिया के हाइनवू शिन ने 74 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि कतर के हमाद अली अल मारी ने 53 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। युवा निशानेबाज इससे पहले क्वालिफिकेशन में 141 का स्कोर कर 10 खिलाड़ियों की फील्ड में शीर्ष पर रहे थे और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसी स्पर्धा में अन्य भारतीय अंकुर मित्तल हालांकि 134 के स्कोर के साथ नौवें नंबर पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »