29 Mar 2024, 13:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष तैराकी टीम 4 गुणा 100 मीटर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 12:05PM | Updated Date: Aug 23 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय पुरूष तैराकी टीम ने बुधवार को यहां 18वे एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। साजन प्रकाश, आरोन डी-सूजा एग्नेल, अंशुल कोठारी और विक्रम खाडे की भारतीय टीम पहली हीट में तीन मिनट 25.17 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए शीर्ष पर रही और फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाई व्यक्तिगत स्पर्धा में साजन प्रकाश ने दूसरी हीट में 54.06 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय लेकर शीर्ष पर रहते हुये फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जबकि इसी स्पर्धा की पहली हीट में अविनाश मनी ने 56.98 सेकंड का समय लिया और शीर्ष पर रहकर क्वालीफाई किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »