16 Apr 2024, 12:26:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शुभंकर-अनिर्बान 100वीं पीजीए चैंपियनशिप में कट से चूके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2018 11:38AM | Updated Date: Aug 13 2018 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंट लुईस (मिसोरी)। भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा का अभियान यहां 100वीं पीजीए चैम्पियनशिप में निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ क्योंकि दोनों दूसरे दौर के बाद तीन ओवर 143 के समान स्कोर से कट से चूक गये। दो बार के अमेरिकी ओपन विजेता ब्रुक्स कोपका ने फ्रंट नाइन में 30 के स्कोर से चार अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने कुल 12 अंडर 198 का स्कोर बनाया।
 
वह इस तरह एक ही वर्ष में अमेरिकी ओपन और पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बन सकतें है। वह आॅस्ट्रेलिया के दूसरे स्थान पर चल रहे एडम स्काट से दो शाट की बढ़त बनाए हैं। भारतीयों के लिए दिन निराशाजनक रहा। शुभंकर ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला और कट से चूक गए। वहीं पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने तीन ओवर 73 का कार्ड खेला और वह भी कट से बाहर हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »