29 Mar 2024, 02:51:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया कप शतरंज : सीरिया से जीती महिला टीम पुरुष टीम ईरान से हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2018 1:25PM | Updated Date: Aug 2 2018 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमदान (ईरान)। एशिया कप शतरंज चैंपियनशिप में चौंथा राउंड भारत के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों लेकर आया भारतीय महिला टीम नें कमजोर सीरिया की टीम को कोई भी मौका ना देते हुए 4-0 से बड़ी जीत दर्ज की और इसके साथ ही 5 अंक के साथ अब वह एक स्थान का सुधार करते हुए तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है और अगले राउंड मे भारतीय महिला टीम वियतनाम की टीम से मुकाबला खेलेगी। आज के मैच में टीम कप्तान हारिका द्रोणावल्ली नहीं खेली और भारत के लिए पद्मिनी राऊत, आर वैशाली, आकांक्षा हागवाने और ईशा करवाड़े नें अपने मुकाबले जीतकर भारत को जीत दिलाई। फिलहाल चीन 8 अंक, ईरान 6 अंक भारत से आगे चल रहे हैं।
 
भारतीय पुरुष टीम जिसे शुरुआत से ही खिताब का कडा दावेदार माना जा रहा था पर ईरान ग्रीन के हाथो भारत को 2.5-1.5 से अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा और अब भारत अंक तालिका में दो स्थान के नुकसान के साथ चौंथे स्थान पर जा पहुंचा है और ऐसे में टीम को लगातार बड़ी जीत की जरूरत है। भारतीय टीम की ओर से अधिबन, एस सेथुरमान और सूर्य शेखर गांगुली नें अपने मुकाबले ड्रॉ खेले जबकि कृष्णन शशिकिरण की हार भारत पर भारी पड़ गई 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »