29 Mar 2024, 03:03:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन को पांच लाख की सहायता मंजूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2018 1:17PM | Updated Date: Jul 25 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन को पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है । सोरेन आजीविका के लिए दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने को मजबूर थे। खेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा,ह्यह्य वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गई है।
 
सोरेन फिलहाल जमशेदपुर में काफी कठिन हालात में गुजर बसर कर रहे हैं। ऐसी खबरें थी कि सोरेन सरकार की ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। सोरेन ने 2008 दक्षिण एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे। मंत्रालय ने इससे पहले अर्जुन पुरस्कार प्राप्त तीरंदाज लिम्बा राम को भी बीमारी के इलाज के लिए वित्तीय सहायता दी थी। इस महरने बीमार तीरंदाज गोहेला बोरो को भी पांच लाख रुपए की सहायता दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »