18 Apr 2024, 17:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के सपूतों ने कोरिया में लहराया तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2018 3:18PM | Updated Date: Jul 24 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 12वां अंतर्राष्ट्रीय तायकांडो कलचर एवपो में भारत के सपूतों ने साउथ कोरिया के मूजू में लहराया तिरंगा। कुल 6 दिनों के इस टूनार्मेंट में 40 देशों के 7500 एथलिटों में कोरियान कॉम्बैट मार्शल आर्ट अकादमी मुंबई के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण 6 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
 
साउथ कोरिया के मुजू में 12वां अंतर्राष्ट्रीय तायकांडो कलचर एवपो का आयोजन संपन्न हुआ। 12 से 17 जुलाई 2018 तक चले छह दिवसीय टूनार्मेंट में ग्रैंडमास्टर परवेज खान (अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट मेडलिस्ट) के मार्गदर्शन में एथलिटों ने एक के बाद एक पदकों की भरमार कर दी। ग्रैंडमास्टर परवेज खान के प्रशिक्षण में अर्जुन दलाल और कृष्ण सेठ ने एक-एक स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया।
 
वहीं फलक खान, मिशुक दास, तनीश बोरा, दर्श शाह और कृष्ण सेठ ने कुल 6 रजत पदक जीत कर भारत की झोली में डाली। जबकि अन्य खेलों में आनिया भाटिया, फलक खान, अनिका भाटिया, मीशुक दास, तनीश बोहरा, यशवी सेठ, दर्श शाह और अर्जुन दलाल ने 9 कांस्य पदकों की भरमार कर दी। 
 
ग्रैंडमास्टर द्वारा प्रशिक्षित इन छात्रों की चर्चा हर तरफ हो रही है। कोरियान कॉम्बैट मार्शल आर्ट अकादमी की बड़ी कामयबी पर महाराष्ट्र पुलिस के प्रोटेक्शन सेल के आईजी कैसर खालिद ने ग्रैंडमास्टर परवेज खान सहित पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को बधाई दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »