25 Apr 2024, 21:41:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हिमा दास ने गोल्‍ड मेडल जीतकर रचा इतिहास- PM मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2018 1:42PM | Updated Date: Jul 13 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टैम्पेरे(फिनलैंड)। भारतीय धाविका 18 वर्षीय हिमा दास ने यहां चल रहे आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया है, जो विश्व मंच पर महिला वर्ग में भारत का पहला ऐतिहासिक ट्रैक स्वर्ण पदक है।
 
असम की रहने वाली हिमा ने गुरूवार को इतिहास रच दिया और वह विश्व चैंपियनशिप में भारत को एथलेटिक्स स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई। हिमा ने महिलाओं की 400 मीटर रेस के फाइनल में 51.46 सेकंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और पहले स्थान पर रहीं।
 
इससे पहले पुरूष एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पोलैंड 2016 संस्करण में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। हिमा विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ट्रैक पर भारत को स्वर्ण दिलाने वाली भी पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने दी हिमा को बधाई दी है। मोदी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा - भारत को एथलीट हिमा दास पर गर्व है जिन्होंने विश्व चैंपियनयशिप अंडर-20 में महिलाओं की 400 मीटर रेस का स्वर्ण पदक जीता है, आपको बहुत बधाई। हिमा आपकी यह उपलब्धि निश्चित ही आने वाले वर्षो में युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »