29 Mar 2024, 12:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रेष्ठी गुप्ता ने जीता व-8 आयु वर्ग का कॉमनवेल्थ कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 3:07PM | Updated Date: Jul 4 2018 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जालंधर की रहने वाली आठ वर्षीय श्रेष्ठी गुप्ता नें कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप में अंडर-8 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने अपने खेले सात मुकाबलों में 5 मैच में जीत एक ड्रॉ और 1 हार के परिणाम के साथ 5.5 अंक बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
 
बड़ी बात उनका अंतिम चार राउंड में लगातार मैच जीतना रहा। उन्हें प्रतियोगिता में एकमात्र हार स्वर्ण पदक विजेता भारत की ही श्रीयाना माल्या के हाथों मिली रजत पदक भी भारत की हिया शाह नें हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत और साउथ अफ्रीका के कुल 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 5वीं वरीयता प्राप्त श्रेष्ठी की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग 1058 में 81 अंकों का इजाफा भी हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »