29 Mar 2024, 20:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप : वैभव को नितिन ने किया पराजित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 1:51PM | Updated Date: Jul 2 2018 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ शतरंज चैंपियनशिप में राउंड 6 में पहले तीन बोर्ड पर जोरदार मुकाबले देखने को मिले। पहले बोर्ड पर सबसे आगे चल रहे एस नितिन को भारत के ही ग्रांडमास्टर वैभव सूरी नें पराजित करते हुए पदक के समीकरणों में बदलाव ला दिया है। दूसरे बोर्ड पर जी आकाश ने पदक के एक और बड़े दावेदार ग्रांड मास्टर देबाशीष दास को पराजित करते हुए तो तीसरे बोर्ड पर  कार्तिक वेंकटरमन को पराजित करते हुए संकल्प गुप्ता 5.5 अंकों के साथ सयुंक्त बढ़त पर आ गए हैं।
 
ऐसे में जब अब सिर्फ तीन राउंड बाकी है, अब तक बढ़त में चल रहे एस नितिन 5 अंकों पर अकेले दूसरे स्थान पर हैं और अभी भी उनके वापसी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। अन्य खिलाड़ियों में अब भारत से टॉप सीड दीप सेनगुप्ता, वर्तमान राष्ट्रीय चैंपियन रोहित ललित बाबू, दीपन चक्रवर्ती, एस किदांबी, प्रवीण थिप्से और नुबेर शाह और साउथ अफ्रीका की एक मात्र उम्मीद कोबेसे वाटू 4.5 अंकों  पर खेल रहे हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »