24 Apr 2024, 20:54:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रूस मुक्केबाजी टूर्नामेंट : फाइनल में पहुंचे गौरव बिधूड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2018 4:00PM | Updated Date: Jun 10 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय मुक्केबाज गौरव बिधूड़ी रूस के कास्पिस्क में चल रहे उमाखानोव स्मारक मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। बिधूड़ी ने सेमीफाइनल में रूस के मागोमेद शाखबानोव को हराया। बिधुड़ी पिछले साल सितंबर में हैम्बर्ग विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक के जीतने के बाद से पीठ में चोट लगने के कारण खेल से दूर थे। 
 
टूर्नामेंट में अन्य भारतीय पुरूष मुक्केबाज रोहित टोकस (64 किग्रा) को हालांकि हार का सामाना करना पड़ा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी रमजान दौदी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराकर पदक की दौड़ से बाहर कर दिया। स्वीटी (75 किग्रा) महिला वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती भारतीय है। उन्होंने रूस की लुबोव यूसुपोवा को मात दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »