20 Apr 2024, 11:38:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडियन आॅयल बढ़ाएगा खिलाड़ी, पुरस्कार, छात्रवृत्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 12:23PM | Updated Date: Jun 8 2018 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिये काम कर रहे इंडियन आॅयल (आईओसी) ने अपने यहां कार्यरत खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने, उनकी पुरस्कार राशि बढ़ाने और अपने युवा खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति में वृद्धि करने की घोषणा की है। इंडियन आॅयल के निदेशक (एचआर) रंजन के मोहपात्रा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इंडियन आॅयल ने अपने यहां कार्यरत खिलाड़ियों के लिए एक खेल सम्मेलन आयोजित किया था, जिसके साथ यहां यह घोषणा की गई। 
 
मोहपात्रा ने कहा" हम अपने यहां कार्यरत खिलाड़यिों की संख्या को बढ़ाना चाहते हैं। हमारे यहां 80 खिलाड़ी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, जबकि 150 युवा खिलाड़ी स्कॉलरशिप लेते हैं। हम युवा खिलाड़ियों की संख्या को 250 तक ले जाना चाहते हैं। हम इसके अलावा खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि और युवा खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप में भी वृद्धि करेंगे। युवा खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप को नौ हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया जाएगा, जबकि 48 हजार रुपए की सालाना एकमुश्त राशि को 60 हजार रुपए ले जाया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के जीते 66 पदकों में 11 पदक इंडियन आॅयल में कार्यरत खिलाड़यिों ने जीते थे, जिनमें चार स्वर्ण पदक शामिल थे। आईओसी में कार्यरत टेबल टेनिस स्टार मणिका बत्रा ने ही अकेले चार पदक जीते।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »