29 Mar 2024, 11:42:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीन की विश्व चैंपियन ल्यू ने भाला फेंक में तोड़ा एशियाई रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2018 1:51PM | Updated Date: May 29 2018 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। दो बार की विश्व चैंपियन चीन की ल्यू हुइहुइ ने भाला फेंक स्पर्धा में 10 सेंटीमीटर की अधिक दूरी नापकर अपने एशियाई रिकॉर्ड में सुधार किया है। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के पहले दिन महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में ल्यू ने अपने आखिरी प्रयास में 67.69 मीटर की दूरी तय की।
 
ल्यू ने अपने ही पिछले एशियाई रिकॉर्ड को तोड़ा जो उन्होंने पिछले वर्ष लंदन में हुए विश्व चैंपियनशिप के दौरान 67.59 मीटर की दूरी के साथ कायम की थी। उन्होंने उस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। प्रतियोगिता में जर्मनी की क्रिस्टीन हुसोंग 66.36 मीटर के साथ दूसरे और अमेरिका की कारा विंगर 61.98 मीटर की दूरी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »