16 Apr 2024, 13:08:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन गेम्स का बहिष्कार कर सकते हैं खिलाड़ी : बबीता फौगाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2018 6:02PM | Updated Date: May 28 2018 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिवानी। दंगल गर्ल पहलवान बबीता फौगाट ने कहा है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा की बजाय दूसरी एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करने वाले पदक विजेता खिलाड़ी सरकार से इनामी राशि नहीं मिलने के कारण एशियन गेम्स का बहिष्कार कर सकते हैं। 
 
 बबीता कल देर शाम अपने चाचा के घर आयी हुई थीं। उन्होंने यहां कहा कि सरकार के इस प्रकार के फैसले से सभी खिलाड़ी खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार दुख पहुंचाने वाला है। खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्हें समझ नहीं आता कि पदक विजेता खिलाडियों को सम्मान राशि किसलिए नहीं दी जा रही है।
 
दूसरी एजेंसियों से खेलने के सवाल पर बबीता ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अवसर दे तो उनको दूसरी एजेंसियों से खेलने की जरूरत ही नहीं होगी। खिलाड़ी मजबूरी में बाहर खेलते हैं। सरकार द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ जैसा सुलूक किया जा रहा है, उससे वे खुद को अपनानित महूसस कर रहे हैं। ऐसे में वे अगस्त में जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स का बहिष्कार कर सकते हैं। खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार दुख पहुंचाने वाला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »