16 Apr 2024, 17:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईएसएसएफ विश्वकप : क्वालीफाई करने से चूकीं तेजस्विनी सावंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2018 4:03PM | Updated Date: Apr 27 2018 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता तेजस्विनी सावंत मात्र एक अंक के अंतर से कोरिया के चांगवान में चल रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में शुक्रवार को महिलाओं के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गई और उन्हें 12वें स्थान से संतोष करना पड़ा। विश्वकप के छह दिनों में अब तक भारत ने मात्र एक पदक ही जीता है।
 
तेजस्विनी ने क्वालिफिकेशन में 1167 अंक जुटाए। यूक्रेन की एना इलाना ने फाइनल क्वालिफाइंग में 1168 का स्कोर किया और आठवें नंबर पर रहीं। चीन फिलहाल सर्वाधिक चार स्वर्ण पदकों के साथ विश्वकप में सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा रूस का दबदबा भी बना हुआ है और उसने तीन स्वर्ण जीते हैं। दोनों देशों ने 13 स्वर्ण पदकों में से सात अपने नाम किये हैं और बाकी छह स्वर्ण पदक कोरिया, आॅस्ट्रेलिया, इटली, स्लोवाकिया, फिनलैंड और बेलारूस ने जीते हैं।
 
इसके अलावा चीन और रूस ने कुल 39 पदकों में 12 जीते हैं और विश्वकप के बचे दो दिनों में वह पदकों की संख्या बढ़ाने के लिये खेलेगा। दूसरी ओर गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दबदबा दिखाने वाला भारत शहजार रिजवी के एकमात्र रजत पदक के साथ तालिका में 10वें नंबर पर है। इस एक पदक के अलावा भारत के पास कोई पदक नहीं है।
 
अन्य भारतीय निशानेबाजों में नित्यानंदम गायत्री महिलाओं की थ्री पोजिशन स्पर्धा में 1156 के स्कोर के साथ 44वें नंबर पर रहीं जबकि अंजुम मुद्गिल ने भी एकसमान स्कोर किया लेकिन गायत्री से कम परफेक्ट 10 के स्कोर के कारण 46वें नंबर पर रहीं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »