19 Apr 2024, 01:51:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मिल्खा सिंह ने राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 11:39AM | Updated Date: Apr 21 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उड़न सिख के नाम से मशहूर भारत के लीजेंड धावक मिल्खा सिंह ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिये शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। मिल्खा ने खिलाड़ियों को अपने बधाई संदेश में कहा, मैं उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरव प्रदान किया। ये सभी खिलाड़ी देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं। पूर्व ओलंपियन ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि का श्रेय उनके कोचों, माता पिता, खेल मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और राज्यों को दिया।
 
उन्होंने कहा, सभी राज्यों को अब आगे आकर खेलों को प्राथमिकता देनी चाहिए और खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। मिल्खा ने साथ ही फुटबॉल, जिमनास्टिक, तैराकी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों पर भी ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने साथ ही कहा, मेरा सभी के लिए यही संदेश है कि वे कड़ी मेहनत करना जारी रखें ताकि हम 2020 के टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »