29 Mar 2024, 02:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय बोले - अभी निशानेबाजी में हूं बच्‍चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 5:05PM | Updated Date: Apr 19 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निशानेबाज और आॅस्ट्रेलिया में हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय का कहना है कि वह भले ही उम्र से बड़े हों, लेकिन इस खेल में बच्चे हैं। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए जीतू ने कहा कि अभी वह बच्चे हैं और उन्हें अपने करियर में लंबा सफर तय करना है। 
 
वर्तमान में जीतू 30 साल के हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र को हमेशा उनके करियर से जोड़ा जाता है। कई बार उन्हें आलोचकों द्वारा संन्यास लेने का सुझाव भी दे दिया जाता है। इस पर जीतू ने कहा, मैं निशानेबाजी में तो अभी बच्चा हूं। मैं उम्र में बच्चा नहीं हूं, लेकिन निशानेबाजी में अभी बच्चा हूं। अभी मुझे वंबा सफर तय करना है। 2013 से मैंने निशानेबाजी शुरू की थी। अभी सिर्फ पांच साल ही हुए हैं। ऐसे में अभी तो और भी आगे जाना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »