20 Apr 2024, 04:48:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कुलदीप वत्स फिर बने दिल्ली ओलंपिक संघ के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 6:08PM | Updated Date: Apr 18 2018 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुलदीप वत्स को दिल्ली ओलंपिक संघ के चुनावों में सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुन लिया गया है। दिल्ली ओलम्पिक संघ के चुनावों में अध्यक्ष समेत 30 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। इस चुनावों में दिल्ली की विभिन्न खेल संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कुलदीप वत्स को दूसरी बार दिल्ली ओलंपिक संघ की कमान सौंपी। दिल्ली ओलंपिक संघ के इन सभी पदाधिकारियों का  चुनाव 2018 से 2022 तक मान्य होगा।
 
इस मौके पर चुनाव भारतीय ओलंपिक संघ के सह सचिव, पर्यवेक्षक और दिल्ली ओलंपिक संघ के चुनावों के चुनाव अधिकारी सीनियर अधिवक्ता अभिजीत मौजूद थे। अभिजीत ने ही दिल्ली ओलंपिक संघ की बैठक में अगले चार वर्षो के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की। 
अन्य पदाधिकारियों में नरेश शर्मा को सीनियर उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा उपाध्यक्ष सुदर्शन पाठक, मुकेश कुमार, मंजीत दुआ, जय प्रकाश, आर सन्नी जोशवा, संजीव अग्रवाल, प्रदीप, भरत शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुरेश शर्मा को महासचिव तथा राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »