29 Mar 2024, 18:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2018 6:27PM | Updated Date: Apr 17 2018 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के खरखौदा कस्बे में मंगलवार को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक क्रिकेट कोच की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक जिले के गांव सुनारिया निवासी सुमित (38) प्रताप  मैमोरियल स्कूल, खरखौदा में बतौर क्रिकेट कोच कार्यरत थे। वह सुबह सांपला रोड स्थित क्रिकेट मैदान पर अभ्यास कराने क बाद स्कूटी से लौट रहे थे। स्कूटी को आकाश नाम का छात्र चला रहा था। कुछ दूरी पर जाने के बाद अज्ञात मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी स्कूटी रूकवा ली और सुमित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खरखौदा के एसएचओ वजीर सिंह ने बताया  कि सुमित को पांच गोलियां लगी थी। तीन गोली उनकी छाती और एक-एक गोली उनके सिर तथा कमर में लगी थी। पुलिस को पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »