25 Apr 2024, 00:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अकेले ही पदक तालिका में 18 वें स्थान पर रहतीं मणिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 5:38PM | Updated Date: Apr 16 2018 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीतने वाली भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा को यदि इन खेलों की पदक तालिका में अकेले रखा जाए तो उन्हें 18 वां स्थान मिलता। मणिका ने गोल्ड कोस्ट में महिला एकल का स्वर्ण पदक, महिला टीम स्पर्धा का स्वर्ण, महिला युगल टीम में मौमा दास के साथ रजत पदक और जी साथियान के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता। 
 
भारत की टेबल टेनिस टीम ने कुल सात पदक अपने नाम किये जिसमें चार पदक मणिका के हैं। मणिका इस तरह इन खेलों में सर्वाधिक चार पदक जीतने वाली सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बन गयीं। मणिका के इन चार पदकों को यदि पदक तालिका में तौला जाए तो वह राष्ट्रमंडल खेलों के 71 देशों में अकेले ही 18 वें स्थान पर आ जातीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »