29 Mar 2024, 05:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्ड कोस्ट में पदक जीतने वालों को लाखों रूपए का इनाम देगी ये सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 4:48PM | Updated Date: Apr 16 2018 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानिस्वामी ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को अलग-अलग पत्र भेजकर देश को गौरव प्रदान करने के लिए बधाई दी। 
उन्होंने टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान और अचंत शरत कमल को रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए 50- 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। राज्य सरकार ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (दो रजत) को 60 लाख रुपये और  जोशना चिन्नप्पा तथा सौरव घोषाल को रजत पदक जीतने के लिए 30- 30 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »