19 Apr 2024, 10:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्ण पदक विजेता पूनम यादव को सामना करना पड़ा विवाद का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 6:39PM | Updated Date: Apr 14 2018 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाने वाली पूनम यादव आज रोहनियां क्षेत्र में अपनी बुआ से आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचीं तो वहां उन्हें पारिवारिक विवाद का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि यादव की बुआ का अपने पड़ोसी से पहले से चले आ रहे विवाद के कारण मारपीट हो गई। इसी बीच पूनम वहां पहुंच गई और उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास तो उन पर भी कथित रुप से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ विवाद सुलझाने में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से कई बार संपर्क करने की कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।  गौरतलब है कि सुश्री यादव ने  ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महिलाओं की 69 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कल यहां लौटीं थीं। वह वाराणसी की निवासी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »