25 Apr 2024, 16:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्ण पदक जीतने पर वीरेंद्र सहवाग ने दी अनीश भानवाल को बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 3:55PM | Updated Date: Apr 13 2018 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन निशानेबाजी में पदक जीतने पर अनीश भानवाल, तेजस्विनी सावंत और अंजुम मुद्गल को बधाई दी है। सहवाग ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा, अविश्वसनीय- केवल 15 वर्ष की उम्र में अनीश भानवाल ने 25 मी रैपिड पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बधाई अनीश।
 
उन्होंने आगे लिखा, इसके अलावा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर तेजस्विनी सावंत और रजत पदक जीतने पर अंजुम मुद्गल को भी बधाई। उल्लेखनीय है कि तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में 457.9 स्कोर के साथ स्वर्ण जीतते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाया। इस स्पर्धा का रजत पदक अंजुम मुद्गल ने 455.7 स्कोर के साथ जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »