16 Apr 2024, 20:29:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : दिव्या काकरान ने जीता कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 2:25PM | Updated Date: Apr 13 2018 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को महिलाओं की 68 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया। दिव्या ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच में बांग्लादेश की पहलवान शेरिन सुल्ताना को आसानी से हरा दिया। 
 
उन्होंने पहले राउंड में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी को धराशायी करते हुए चार टेक्निकल प्वाइंट अर्जित किए। इससे पहले, दिव्या को सेमीफाइनल में निराशा हाथ लगी थी। दिव्या को सेमीफाइनल में नाईजीरिया की ब्लेसिंग ओबोरडुडु ने 11-1 से हराया। उन्होंने दिव्या को इस मुकाबले में कई बार पटका और रोल किया। दिव्या ने भी इस स्पर्धा में ब्लेसिंग को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन वह जीत हासिल करने में असफल रहीं थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »