29 Mar 2024, 01:09:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : नीरज चोपड़ा ने किया फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 2:21PM | Updated Date: Apr 13 2018 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आज राष्ट्रमंडल खेलों में क्वालीफाइंग मार्क अपने पहले ही प्रयास में हासिल करके फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। विपिन कासना ने भी फाइनल में जगह बना ली। चोपड़ा ने पहले प्रयास में 80 . 42 मीटर तक भाला फेंककर क्वालीफाई किया। वह कुल चौथे स्थान पर रहे जबकि 12 क्वालीफायर में से सात ने क्वालीफाइंग मार्क हासिल किया।
 
उसने कहा, मैं अपने थ्रो से खुश हूं। मैने पिछले 25 दिन अपने जर्मन कोच वी हान के साथ अभ्यास किया। वह इस साल भारत में थे और तीन महीने में मैं जर्मनी जाऊंगा। आॅस्ट्रेलिया की कैथरीन मिशेल भी हान के साथ अभ्यास करती है जिसने 11 अप्रैल को यहां रजत पदक जीता। कासना ने 78 . 88 का थ्रो फेंककर फाइनल में जगह बनाई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »