24 Apr 2024, 01:06:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : तेजस्विनी सावंत ने निशानेबाजी में जीता रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 11:51AM | Updated Date: Apr 12 2018 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत ने गुरूवार को यहां 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में महिलाओं के 50 मीटर राइफल प्रोन का रजत पदक अपने नाम किया। 37 साल की भारतीय निशानेबाज 618.9 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहीं जबकि सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो ने 621.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। स्कॉटलैंड की सियोनेड मैकिनतोश ने 618.1 के साथ कांस्य अपने नाम किया। 
 
कोल्हापुर की रहने वाली तेजस्विनी ने फाइनल सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया और कांस्य पदक विजेता स्कॉटिश खिलाड़ी से 0.8 अंक की बढ़त ली जिसने उन्हें रजत का हकदार बना दिया। वर्ष 2010 में म्युनिख विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन का स्वर्ण जीतने वाली भारतीय निशानेबाज ने फाइनल छह सीरीज में 102.1, 102.4, 103.3, 102.8, 103.7, 104.6 के स्कोर किए।
 
हालांकि स्पर्धा में अन्य भारतीय खिलाड़ी अंजुम मुद्गिल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 20 निशानेबाजों की फील्ड में 602.2 के स्कोर के साथ 16वें नंबर पर रह गई। गत माह मैक्सिको में हुई आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में रजत जीतने वाली अंजुम ने फाइनल छह सीरीज में 98.3, 98.9, 97.9, 101.8, 101.8 और 103.5 के  स्कोर किये। छठी सीरीज में उन्होंने अच्छा स्कोर किया लेकिन शुरूआती खराब प्रदर्शन से वह काफी पीछे रह गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »