24 Apr 2024, 07:35:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कॉमनवेल्थ गेम्‍स : अनुषा को हराकर फाइनल में पहुंची मैरी कॉम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 10:59AM | Updated Date: Apr 11 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत की एम सी मैरी कॉम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलो वर्ग में श्रीलंका की अनुषा दिलरूकशी के को हराकर फाइनल में पहुंच गई। धुरंधरों के इस मुकाबले में 35 बरस की मैरी कॉम ने 39 साल की अनुषा को हराया। राज्यसभा सांसद मैरी कॉम ने एकतरफा मुकाबले में 5. 0 से जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी अच्छे कद का भी फायदा उठाने में नाकाम रही। आखिरी तीन मिनट में उसने रफ्तार पकड़ी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकोम का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »