26 Apr 2024, 04:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : भारत के प्रदीप सिंह ने जीता रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 11:31AM | Updated Date: Apr 9 2018 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत के प्रदीप सिंह ने यहां सोमवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पांचवे दिन पुरुषों के 105 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को तीसरा रजत पदक दिलाया। प्रदीप ने अपने भार वर्ग में कुल 352 किग्रा वजन उठाया। उन्होंने स्रैच में 152 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 200 किग्रा भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस पदक के साथ पदक तालिका में भारत के पदकों की संख्या कुल 13 हो गई है। इस प्रतियोगिता में समोआ के सैनेले माओ ने 360 किग्रा उठाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि इंग्लैंड के ओवेन बोक्सॉल ने 351 किग्रा भार के साथ कांस्य जीता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »