20 Apr 2024, 12:30:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : भारत गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने साधा गोल्ड पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 11:49AM | Updated Date: Apr 8 2018 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने रिकाॅर्ड प्रदर्शन करते हुए 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भी अपना लोहा मनवा दिया और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा जबकि पोडियम पर अन्य भारतीय हीना सिद्धू ने दूसरे स्थान के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं पुरूषों के 10 मीटर एयर राइफल में भारत के रवि कुमार ने कांस्य पदक दिलाया।
 
हरियाणा के झझ्झर जिले की 16 वर्षीय मनु ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड तोड़ते हुये इस प्रतियोगिता के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए जबकि अनुभवी हीना ने 234 अंक प्राप्त करके रजत पदक अपने नाम किया। आस्ट्रेलिया की एलीना गालियाबोविच को 214.9 अंकों के साथ कांस्य प्राप्त हुआ। 
 
मैक्सिको और सिडनी में निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ देश की नयी सनसनी बन गयीं 11वीं की छात्रा मनु ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में भी बिना दबाव के सहजता के साथ खेल दिखाया। मनु ने हमवतन और अनुभवी हीना को दूसरे स्थान पर पीछे छोड़ दिया और फाइनल में 10, 10.3, 10.6 तथा 10.9 का बेहतरीन स्कोर बनाया और महत्वपूर्ण बढ़त बनाकर रखी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »