29 Mar 2024, 12:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : पूनम यादव ने मारी बाजी, भारत को मिला पांचवा स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 11:26AM | Updated Date: Apr 8 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत की पूनम यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पांचवे दिन महिला 69 किलोग्राम वर्ग में रविवार को पांचवा स्वर्ण पदक दिलाया। पूनम ने अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड की सराह डेविस को हराकर यह पदक जीता है। पूनम के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्राँज जीता था। पूनम के स्वर्ण के साथ ही भारत पांच स्वर्ण, एक रजत और एक ब्राँज के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है। इस तालिका में आॅस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर है।
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »