20 Apr 2024, 15:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : साइक्लिंग में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 4:49PM | Updated Date: Apr 6 2018 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत का 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की साइक्लिंग स्पर्धाओं के दूसरे दिन शुक्रवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। महिला साइक्लिंग 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में अमृता रघुनाथ और सोनाली मयंगलमबम का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। सोनाली ने 3 मिनट 59.028 सेकंड का समय लेकर 20वां स्थान हासिल किया जबकि अमृता 4 मिनट 12.437 सेकंड का समय लेकर क्वालिफाइंग में 22वें और अंतिम स्थान पर रहीं।
 
महिला स्प्रिंट में एलीना रेजी और देबोराह का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। देबोराह क्वालिफाइंग में 11.484 सेकंड के साथ 13वें और एलीना 12.207 सेकंड का समय लेकर 16वें स्थान पर रहीं। पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में  मंजीत सिंह 4 मिनट 39.744 सेकंड का समय लेकर 24वें स्थान पर रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »