20 Apr 2024, 19:06:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल बैडमिंटन : भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2018 2:20PM | Updated Date: Apr 5 2018 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारतीय बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन मिश्रित टीम स्पर्धा के पहले ग्रुप ए मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को 5-0 से एकतरफा अंदाज में पराजित कर दिया। कैरारा स्टेडियम में गुरूवार को खेलों के पहले दिन पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने महिला एकल मैच में मादुशिखा दिलरूक्शी बेरूवेलागे को 21-8, 21-4 से हराया जबकि विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपने पुरूष एकल में श्रीलंका के निलुका करूरारत्ने को 21-16, 21-10 से लगातार गेमों में हराया।
 
इससे पहले मिश्रित युगल मैच में रूत्विका शिवानी गाडे और प्रणव जैरी चोपड़ा की भारतीय टीम ने सचिन डियास और थिलिनी प्रमोदिका हेंदाहेवा की श्रीलंकाई जोड़ी को 21-15, 19-21, 22-20 से हराकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारत ने 3-0 की अपराजेय बढ़त के बाद विश्व में 21वें नंबर की जोड़ी सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पुरूष युगल मैच में जीत दर्ज की। 
 
भारतीय खिलाड़ियों ने दिनुका करूणारत्ने और बुवानेका गूनेथिलेका को लगातार गेमों में 21-17, 21-14 से हराया। वहीं महिला युगल में भारत की युगल विशेषज्ञ अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने प्रमोदिका और सिरिमनागे को 21-12, 21-14 को हराकर 5-0 भारत की एकतरफा जीत सुनिश्चित की। भारतीय टीम का इसी दिन ग्रुप ए में दूसरा मुकाबला पाकिस्तान से होना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »