28 Mar 2024, 15:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया के इतिहास से सजा गोल्ड कोस्ट उद्घाटन समारोह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 4:24PM | Updated Date: Apr 4 2018 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के कैरारा स्टेडियम में बुधवार को जगमगाती पृथ्वी पर आॅस्ट्रेलिया के नक्शे को उकेर कर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में मेजबान देश के इतिहास और संस्कृति की झलक ने दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
आॅस्ट्रेलिया में उद्घाटन समारोह के साथ ही 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत हो गई और 11 दिनों तक चलने वाले राष्ट्रमंडल महाकुंभ में 71 देशों के 4500 एथलीट 23 खेलों में 275 स्वर्ण पदकों के लिये जोर आजमाइश करेंगे।
 
राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह को अंतिम समय तक गुप्त रखा गया था हालांकि इसकी एक झलक मेजबान देश के टीवी चैनल ने लीक भी कर दी थी। लेकिन इन खेलों की भव्य शुरूआत हुई और कैरारा स्टेडियम में जैसे ही धरती की नीली रोशनी में जगमगाती झलक दिखाई दी पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »