25 Apr 2024, 02:56:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एवरेस्ट फतह के लिए तैयार टाटा की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:03AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने सोमवार को 'टाटा स्टील माउंट एवरेस्ट अभियान' आरंभ करने की घोषणा की। इस चुनौती के लिए पर्वतरोही स्वर्णलता दलाई, पूनम राणा और संदीप तोलिया, सीनियर इंस्ट्रक्टर, टीएसएएफ को चुना गया है। इन्हें बछेंद्री पाल (चीफ एडवेंचर प्रोग्राम, टाटा स्टील) ने प्रशिक्षित और मेंटर किया है। एवरेस्ट अभियान के लिए ये तीनों पर्वतारोही मंगलवार को फ्लाइट से काठमंडू पहुंचेंगे। जिरि से वे ट्रेकिंग आरंभ करेंगे। यह वही रूट है, जिसे बछेंद्री ने 1984 के अपने माउंट एवरेस्ट अभियान में अपनाया था। 
 
अभियान के बारे में बछेंद्री ने कहा, माउंट एवरेस्ट सबसे बड़ी चुनौती का प्रतिनिधित्व करता है, जो आपके मानवीय प्रयास की क्षमता, नेतृत्व की ताकत और कमजोरियों की परीक्षा लेता है। एवरेस्ट अभियान से हासिल कौशल और विशेषज्ञाएं पर्वतारोहियों को अपने जीवन में लीडर बनने और समुदाय व संस्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने में मदद करते हैं। उन्होंने तीनों पर्वतारोहियों को माउंट एवरेस्ट पर विजय की शुभकामनाएं दीं। दोनों लड़कियों एवं इंस्ट्रक्टर को टीएसएफ द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »