19 Apr 2024, 02:10:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF वर्ल्‍ड कप : अनीश ने साधा गोल्ड पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2018 3:23PM | Updated Date: Mar 26 2018 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। राष्ट्रीय चैंपियन अनीश भनवाला ने यहां चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुष 25 मी रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में चीन के निशानेबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। अनीश ने चीन के झिपेंग चेंग को 40 शॉट के फाइनल में 29-27 से हराया। अनीश ने इस साल जनवरी में राष्ट्रीय ट्रायल्स में इस स्पर्धा में 37 के स्कोर कर विश्व रिकॉर्ड तोडा था, हालांकि राष्ट्रीय ट्रायल्स में विश्व रिकॉर्ड को मान्यता नहीं दी जाती है। उन्होंने 585 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में टॉप किया जबकि दूसरे स्थान पर रहे चीन के जुइमिंग झांग का स्कोर 579 रहा।
 
फाइनल में अनीश और झिपेंग के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हरियाणा के युवा निशानेबाज ने दूसरी सीरीज के बाद 9-8 की बढ़त बनाई और झिपेंग से दो अंकों की बढ़त लगातार बनाये राखी और अपना पहला जूनियर विश्व कप स्वर्ण जीत लिया। अनीश ने अनहद जवांडा और आदर्श सिंह के साथ टीम रजत जीता। भारतीय टीम का स्कोर 1714 रहा जबकि स्वर्ण विजेता चीन का स्कोर 1733रहा। अनहद और एक अन्य भारतीय राजकंवर सिंह संधू व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचे और क्रमश चौथे और छठे स्थान पर रहे। भारत छह स्वर्ण,तीन रजत और छह कांस्य पदक के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »