28 Mar 2024, 23:35:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

16 साल की मनु भाकर ने अंतिम समय में साधा स्वर्ण पदक पर निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2018 10:43AM | Updated Date: Mar 25 2018 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारतीय निशानेबाजी की नई सनसनी मनु भाकर ने अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां चल रहे आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्वकप में शनिवार को गोल्डन डबल हासिल कर लिया। युवा निशानेबाज ने एक महीने के अंदर अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने जूनियर महिला 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने के अलावा टीम स्वर्ण पदक भी जीत लिया।
 
टीम स्पर्धा में उनकी साथी देवांशी राणा फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मामूली अंतर से पदक से चूक गईं। भारतीय टीम की अन्य निशानेबाज महिमा तुरही अग्रवाल थीं। हरियाणा के झज्जर की मनु ने मात्र 20 दिन पहले सीनियर विश्व कप में 10 मी एयर पिस्टल ओलम्पिक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तहलका मचा दिया था। इससे पहले उन्होंने पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीता था और देश के लिए यूथ ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।
 
मनु ने जूनियर वर्ल्ड कप के चौथे दिन 570 के स्कोर और दूसरे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। थाईलैंड की निशनेबबाज कन्याकॉम हिरुनफोम 576 के स्कोर के साथ टॉप पर थीं। थाई निशानेबाज 24 शॉट के फाइनल में 20 शॉट की समाप्ति पर मनु से आगे निकल गयीं। 22 वें शॉट की समाप्ति पर कन्याकॉम एक अंक आगे थीं और आखिरी शॉट में उन्हें 0.9 अंक बचाने थे। मनु ने 9.8 का आखिरी शॉट मारा जबकि कन्याकॉम 7.9 ही स्कोर कर सकीं।
 
मनु ने 235.9  के स्कोर से स्वर्ण जीत लिया जबकि कन्याकॉम 234.9 को रजत और चीन की कैमान लियू 214.2 को कांस्य मिला। देवांशी राणा 195.3 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। मनु, देवांशी और महिमा की तिकड़ी ने 1693 के कुल स्कोर से स्वर्ण जीता। चीन(1681) को रजत और थाईलैंड (1673) को कांस्य मिला। भारत ने इसके अलावा दिन में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते। भारत के अब पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक हो गए हैं और वह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है जिसके छह स्वर्ण हैं।
 
गौरव राणा, अनमोल जैन और अर्जुन सिंह चीमा की तिकड़ी ने 1718 के कुल स्कोर के साथ जूनियर पुरुष 10 मी एयर पिस्टल स्पर्धा में टीम स्वर्ण जीता। गौरव और अनमोल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश? रजत और कांस्य पदक जीता। अनहद जवांडा, अभिषेक आर्य और आदर्श सिंह की एक अन्य भारतीय तिकड़ी ने 1675 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। भारत को दूसरा रजत मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में मिला। मनीषा कीर और अली अमन इलाही ने 50 में से 34 का स्कोर कर रजत जीता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »