16 Apr 2024, 16:57:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्णिम हैट्रिक के लिए सुशील फिट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 6:28PM | Updated Date: Mar 23 2018 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी पहलवान सुशील कुमार आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णिम हैट्रिक बनाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। सुशील ने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 66 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में और 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 74 किग्रा फ्री स्टाइल के नए वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। सुशील राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की 12 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं और इस बार भी वह 74 किग्रा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के लिये ट्रायल जीतने वाले सुशील ने एशियाई चैंपियनशिप में अपने घुटने की चोट के चलते हिस्सा नहीं लिया था

ताकि वह इन खेलों में उतरकर लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीत सकें। भारतीय कुश्ती टीम के साथ जुड़े कोच और अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर ने बताया कि सुशील इस समय पूरी तरह फिट हैं और गोल्ड कोस्ट में गोल्ड जीतने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। ग्लास्गो में स्वर्ण जीतने के बाद सुशील तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहे थे। उन्होंने 2017 के आखिर में जोहानसबर्ग में हुई राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में वापसी करते हुये स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण हासिल किया था। लेकिन अपनी चोट के कारण वह प्रो कुश्ती लीग और एशियाई चैंपियनशिप से हट गए थे। तोमर का मानना है कि सुशील कि इस समय जैसी फिटनेस है वह स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार है। अन्य पहलवानों से उम्मीदों के बारे में तोमर ने कहा"पुरूषों में सुशील के अलावा बजरंग(65), विनेश फोगाट (50), ओलंपिक कांस्य विजेता साक्षी मलिक(62) और पूजा ढांढा(57) से स्वर्ण की प्रबल उम्मीद है। हालांकि मुझे तो लगता है कि भारत पुरूष फ्री स्टाइल वर्ग के सभी छह स्वर्णों पर कब्जा कर सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »