20 Apr 2024, 18:36:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेल मंत्रालय से सुलह के मूड में है आईओए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2018 6:24PM | Updated Date: Mar 23 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाने के बाद भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) अब मंत्रालय से सुलह के मूड में दिखाई दे रहा है ताकि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिये अतिरिक्त अधिकारियों को भेजा जा सके। आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने कल खेल मंत्रालय पर आरोप लगाया था कि वे भारतीय दल के साथ 21 अतिरिक्त अधिकारियों को जाने से रोक रहा है और उनके नाम पर कैंची चलाई गयी है। लेकिन इस विरोध के कुछ घंटे बाद ही रात को बत्रा ने केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से फोन पर बात कर आग्रह किया कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए

भेजे जाने वाले अतिरिक्त अधिकारियों को बिना सरकारी खर्चे पर भेजने की मंजूरी दी जाए। बत्रा ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट में कहा,"मैंने राठौर से फोन पर बात की है और अतिरिक्त अधिकारियों को बिना सरकारी खर्चे पर भेजने की मंजूरी देने का अनुरोध किया है। आईओए अध्यक्ष ने कहा,"राष्ट्रमंडल खेलों के प्रोटोकॉल के हिसाब से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या के अनुपात से 33 फीसदी अधिकारियों की अनुमति होती है।

इन खेलों में भारत का 222 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है और इस हिसाब से 74 अधिकारी भारतीय दल के साथ जा सकते हैं। उन्होंने कहा 74 की संख्या से ज्यादा अतिरिक्त अधिकारियों के लिए मैंने आग्रह किया है कि इन्हें सरकारी खर्चे के बिना भेजने की अनुमति दी जाए। मैं व्यक्तिगत रूप से खेल मंत्री का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अतिरिक्त अधिकारियों को बिना सरकारी खर्चे पर भेजने के मुद्दे पर गौर करने का आश्वासन दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »