23 Apr 2024, 16:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार पदक जीतने उतरेंगी मैरीकॉम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 8:16PM | Updated Date: Mar 21 2018 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज़ एमसी मैरीकॉम अगले महीने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला पदक जीतने का सपना पूरा करने उतरेंगी। पांच बार विश्व खिताब जीत चुकी और पांच बार एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी 35 वर्षीय मैरीकॉम ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक नहीं जीता है। महिला मुक्केबाज़ी को 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शामिल किया गया था तब मैरीकॉम उन खेलों में हिस्सा नहीं ले पायी थीं। भारत ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में चार रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »