29 Mar 2024, 17:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन गेम्स के लिए दीपा मलिक ने किया क्वालीफाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 12:13PM | Updated Date: Mar 15 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने दुबई में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2018 में डिस्कस एशिया रैंकिंग-53 कैटेगरी में शीर्ष स्थान और एशियन गेम्स की संयुक्त 51,52,53 कैटेगरी में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दूसरा स्थान हासिल किया।
 
दीपा ने एशियन गेम्स की संयुक्त 51,52,53 कैटेगरी में 8.01 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ भारतीय पैरा एथलीट ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आठ से 16 अक्टूबर तक होने वाले एशियन पैरा खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
 
दीपा ने रियो पैरालंपिक 2016 खेलों में एफ-53 कैटेगरी में 4.61 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। व्हीलचेयर पर सीमित 47 वर्षीय दीपा डिस्कस, शॉट पुट खेलों के अलावा तैराकी और गाड़ी चलाने में भी माहिर हैं। पीठ में ट्यूमर के कारण वर्ष 1999 में उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा और शरीर के निचले हिस्से में उन्हें लकवा मार गया था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »