29 Mar 2024, 18:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट : शुभंकर शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 2:00PM | Updated Date: Mar 12 2018 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। भारतीय गोल्फ की नई सनसनी शुभंकर शर्मा ने 17 लाख 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि वाले हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में आठ अंडर 64 का शानदार कार्ड खेलकर कोर्स रिकॉर्ड बनाया और संयुक्त 57वें स्थान से लम्बी छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो ने दूसरे राउंड में चार अंडर-68 का कार्ड खेलकर अपनी बढ़त कायम रखी। ग्रिलो ने पहले राउंड में 65 का कार्ड खेला था और अब उनके पास 11 अंडर 133 के स्कोर के साथ शुभंकर पर चार शॉट की बढ़त है।
 
टूर्नामेंट का दूसरा दिन पूरी तरह 21 साल के शुभंकर के नाम रहा। हाल में मैक्सिको विश्व चैंपियनशिप में संयुक्त नौंवां स्थान हासिल करने वाले और मास्टर्स का निमंत्रण पाने वाले 21 साल के नए स्टार शुभंकर ने पहले राउंड में एक ओवर 73 का निराशाजनक कार्ड खेला था जिसके बाद वह संयुक्त 57वें स्थान पर थे लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने हैरतअंगेज वापसी करते हुए कोर्स रिकॉर्ड बना डाला। शुभंकर ने फ्रंट नौ में तीन बर्डी खेली और एक बोगी मारी लेकिन बैक नौ में उन्होंने छह बर्डी खेलकर तहलका मचा दिया। शुभंकर का दो राउंड का स्कोर सात अंडर 137 हो गया है।
 
शुभंकर के बाद टॉप 10 में अन्य भारतीय खलिन जोशी हैं जिन्होंने दूसरे राउंड में 68 का कार्ड खेला। खलिन चार अंडर 140 के स्कोर के साथ संयुक्त नौंवें स्थान पर हैं। दो राउंड के बाद कट तीन ओवर 147 के स्कोर पर लगाया गया और आठ भारतीयों सहित 67 गोल्फर कट पार करने में कामयाब रहे। कल सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे अजितेश संधू ने चार ओवर 76 का कार्ड खेला लेकिन 144 के स्कोर के साथ कट पार कर गए। अनिर्बान लाहिड़ी 145 के स्कोर के साथ संयुक्त 35 वें स्थान पर हैं। शिव कपूर, अर्जुन अटवाल, एसएसपी चौरसिया, गगनजीत भुल्लर और जीव मिल्खा ंिसह जैसे दिग्गज गोल्फर कट पार नहीं कर पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »