20 Apr 2024, 00:14:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेकेवेक ओपन शतरंज टूर्नामेंट : नन्हें निहाल ने पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 12:42PM | Updated Date: Mar 12 2018 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रेकेवेक। पूर्व विश्व चैम्पियन अमेरिकन ग्रांड मास्टर बॉबी फिशर की याद में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट रेरेकेवेक ओपन में चौथे राउंड में भारत के नन्हें शतरंज खिलाड़ी निहाल सरीन नें एक और शानदार परिणाम देते हुए पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन एजिप्ट के ग्रांड मास्टर एडले अहमद को पराजित कर दिया और इसके साथ ही वह 3.5 अंको के साथ भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे बने हुए हुए है। निहाल सरीन ने अपने शानदार प्रदर्शन को ऐरोफ़्लोट के बाद रेकेवेक मे भी जारी रखा।
 
क्वीन गेंबिट डिकलाइन ओपनिंग में उन्होंने एडले अहमद को दिखाया कि उनमें कितनी प्रतिभा है । उन्होने कभी भी खेल से नियंत्रण नहीं खोया और हमेशा एडले को दबाव में रखा। अपने घोड़ो को उन्होने बेहद शानदार इस्तेमाल किया और फलस्वरूप उन्हे अपने वजीर के खेल से बाहर होते ही एक प्यादे की बढ़त हासिल हो गयी अंत में घोडे के एंडगेम में यह बढ़त दो प्यादों की बन गयी और एडले को 68 चालों में हार स्वीकार करनी पड़ी।
 
बढ़त कायम नहीं रख सके वैभव सूरी
वही पहले टेबल पर खेल रहे वैभव सूरी अपनी संयुक्त बढ़त कायम नहीं रख सके और उन्हे टर्की के यिलमज मुस्तफा के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा। इससे मुस्तफा अब एकल बढ़त बना चुके है। तीन अंक पर भारत के तीन खिलाड़ी वैभव, अधिबन और फेनिल है। अधिबन ने दो ड्रॉ के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। एक और जीत दर्ज करते हुए फेनिल शाह भी अपने इंटरनेशनल मास्टर टाइटल से सिर्फ 6 अंको की दूरी पर है। किदाम्बी ने तीसरा ड्रॉ खेला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »